रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किशोरियों से जुड़े गंभीर मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मुकदमों में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

थाना मेंहनगर क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप सामने आए थे। पहले मामले में वादी ने तहरीर देकर बताया कि  बीते 18 दिसंबर को उसकी पुत्री घर से पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि ग्राम मंगरावा थाना गम्भीरपुर निवासी कुनाल कुमार पुत्र रोशन लाल ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। इस संबंध में थाना मेंहनगर पर  मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान बुधवार को उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी ने अभियुक्त कुनाल कुमार को ग्राम जाफरपुर से  गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।


दूसरा भी मामला मेंहनगर थाना का है इस मामले में भी वादी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को अभियुक्त गुड्डू राम पुत्र अज्ञात, निवासी मंगरावा थाना गम्भीरपुर, बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस पर थाना मेंहनगर में  केस दर्ज हुआ। इस मुकदमे में भी बुधवार को उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी द्वारा अभियुक्त गुड्डु बनवासी पुत्र सुनील बनवासी, निवासी मंगरावा, को ग्राम जाफरपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।


उधर, थाना फूलपुर क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया। वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त विशाल यादव पुत्र कमलेश यादव, निवासी ग्राम भीखपुर पो. अम्बारी थाना फूलपुर, ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान बुधवार को थानाध्यक्ष फूलपुर ने अभियुक्त विशाल यादव  को खान्जहापुर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।