आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायमीर क्षेत्र में संचालित एक अपंजीकृत जच्चा-बच्चा केंद्र को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही और मानकों की अनदेखी सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देशन और जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरायमीर क्षेत्र के पुनर पोखर स्थित ‘जय माँ सर्वेश्वरी जच्चा-बच्चा केंद्र’ पर छापेमारी की गई।
डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम प्रतिष्ठान) डॉ. आलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त केंद्र पूरी तरह अपंजीकृत है और बिना किसी मानक व आवश्यक अनुमति के संचालित किया जा रहा था।
जांच के दौरान एक महिला के सिजेरियन ऑपरेशन में गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत भी सामने आई, जिसमें ऑपरेशन के दौरान आंतरिक अंगों को क्षति पहुंचाने का आरोप है। इसके अलावा केंद्र में जरूरी चिकित्सा संसाधनों, प्रशिक्षित स्टाफ और आपातकालीन सुविधाओं का भी अभाव पाया गया।
इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया और संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की