रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद गांव में सोमवार की दोपहर शराब पीने के लिए पत्नी ने रुपये पति नहीं दिया। जिससे आक्रोशित पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद गांव निवासी नूरे आलम मुंबई रहता है। वह मुहर्रम त्योहार में चार दिन पूर्व घर आया था। बताया जा रहा हैं कि वह नशे का आदी है। नूरे आलम सोमवार की दोपहर अपनी पत्नी रोशन से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। पत्नी ने रुपया देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर आक्रोशित नूरे आलम ने गुस्से अपनी पत्नी रोशन 40 वर्ष को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण, सीओ व स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पंहुची और घटना की पड़ताल में जुट गई।
वही एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अंजनशहीद गांव में घरेलू विवाद में पति ने शराबके नशे में अपनी पत्नी को चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, सीओ और वे खुद घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया गया। मुकदमा दर्जकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
