
आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में सुमन यादव ने बच्चों से नहीं मिलने से तनाव में चल रही थी। शनिवार की शाम करीब सात बजे उसने खुद को आग लगा ली। जिससे झुलसने से उसकी मौत हो गई। पिता रामहरख यादव की तहरीर पर पुलिस ने सुमन के पति विनोद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के मुताबिक सुमन की शादी 2012 में जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के सुरतपुर मुर्खी गांव निवासी विनोद यादव से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते सुमन एक वर्ष पहले अपने मायके हैबतपुर चली आई थी। पिता ने बताया कि तब से सुमन को उसके बच्चों से मिलने न देने के कारण वह तनाव में थी। इसी तनाव में 10 मई की शाम सुमन ने खुद को आग लगा ली, जिससे वह पूरी तरह झुलस गई और उनकी मृत्यु हो गई। मेहनाजपुर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर विनोद यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।