रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  बिलरियागंज थाना क्षेत्र के  भावारामपुर में भाजपा नेता व शक्ति केंद्र संयोजक ओंकार गौड़ के घर पर शनिवार शाम को   दबंग जियाउद्दीन ने ट्रैक्टर से घर को गिरा दिया। यह पूरी घटना जन्माष्टमी के दिन शाम हुई, जब पूरा क्षेत्र त्योहार की खुशियों में डूबा हुआ था।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायल हुआ जिसमे  जियाउद्दीन और उसके कुछ समर्थक घर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर तबाही मचा रहे हैं। साथ ही, आरोपी ने भाजपा नेता और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

पीड़ित भाजपा नेता ओंकार गौड़ ने बताया कि जिस जमीन पर उनका घर स्थित था, उसी पर जियाउद्दीन और सदरूद्दीन जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे। आरोपी अपने लगभग 10-15 साथियों के साथ अचानक घर पर पहुंचे और हमला शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट भी की और धमकी दी कि किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित का मेडिकल भी कराया गया। इसके बाद बिलरियागंज थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले की  जांच कर रही है।