आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता एवं विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपने एमएलसी कोष से लगभग 1 करोड़ 28 लाख 78 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में इंटरलाकिंग, नाला एवं सीसी रोड का निर्माण शामिल है, जिससे क्षेत्रीय जनता को राहत मिलेगी।
विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपने एमएलसी फंड से मुबारकपुर, बिलरियागंज, मार्टिनगंज, मिर्जापुर और मुहम्मदपुर ब्लॉकों में कुल 128.78 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए।
मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा आदमपुर में 9.98 लाख, अमुड़ी में 11.98 लाख, असाउर में 9.98 लाख की लागत से इंटरलाकिंग सड़कें बनीं, जबकि इब्राहिमपुर में 24.44 लाख रुपये से नाला निर्माण कराया गया।
बिलरियागंज ब्लॉक के जैराजपुर में 9.30 लाख की लागत से इंटरलाकिंग और पहाड़पुर में 10 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण हुआ।
मार्टिनगंज ब्लॉक के नोनारी गांव में 17 लाख रुपये से सीसी रोड, मिर्जापुर ब्लॉक के टुंडवल (मुरादाबाद) में 10.77 लाख से इंटरलाकिंग तथा हसनपुर में 9.99 लाख रुपये से इंटरलाकिंग कार्य संपन्न कराया गया।
वहीं मुहम्मदपुर ब्लॉक के नन्दांव गांव में 15.34 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण हुआ।
इस मौके पर गुड्डू जमाली ने कहा कि जब तक क्षेत्रीय जनता विकास की मुख्य धारा में नहीं आती, तब तक मैं रुकने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता के काम में लगाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता के भरोसे को ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि जब तक राजनीति में हैं, तब तक मानवता की सेवा और विकास कार्यों में लगे रहेंगे।
