रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के जिले के धनारबाद गांव में बीती रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। खोजबीन में उसका शव घर से कुछ दूरी पर सिवान में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिएपुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबाद गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक जयहिंद राम 23 वर्ष मंगलवार की शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश में जुटे। खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर सिवान में उनका शव पड़ा मिला।

शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है।

थाना प्रभारी अतुल ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।