रिपोर्ट: एसपी त्रिपाठी

आज़मगढ़। जिले के मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख पर हमले के मामले में देर शाम पुलिस ने बड़ा दावा किया। पुलिस का दावा है कि ब्लाक प्रमुख पर फायरिंग व उनके शरीर पर कोई चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

बता दे कि थाना दीदारगंज के गसुरहन स्थित कन्या पाठशाला के पास बीती रात को मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पुत्र स्व. कतवारू शर्मा ने पिस्टल की बट से मारापीट किए जाने की सूचना दी। यह घटना चुनावी रंजिश के चलते हुई बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस की फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची और वादी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने वादी की स्थिति सामान्य बताई और शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए।

क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने भी मौके का निरीक्षण किया और वादी को तुरंत तहरीर देने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद यशवंत शर्मा ने सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करायी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने फायरिंग की। हालांकि इस मामले में किसी को गोली नहीं लगी और अब तक की जांच में फायरिंग के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन  शनिवार की देर शक़म बताया कि प्रकरण की सम्पूर्ण जाँच और विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है। सीसीटीव फुटेज भी खगाले जा रहे है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।