आजमगढ़ । 77वें गणतंत्र दिवस पर लायंस क्लब इंटरनेशनल ने आयोजित किया निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर। 496 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और 100 से अधिक लोगों की ब्लड जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई।
लायंस क्लब ने समाज के हर तबके के उत्थान और जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। इस अभियान के जरिए संगठन ने स्वस्थ और सशक्त समाज बनाने की अपनी प्रतिबद्धता फिर से दिखाई।

शिविर का आयोजन सोमवार को महराजगंज नया चौक पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्टिक्ट चेयर पर्सन होमियोपैथी लायंस क्लब इंटरनेशनल, ख्यातिलब्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा. भक्तवत्सल, अध्यक्ष लायंस क्लब ओमप्रकाश अग्रवाल और सचिव सुनील अग्रवाल ने होमियोपैथ के जनक डा. हैनिमन की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


डा. भक्तवत्सल ने कहा कि लायंस क्लब सामाजिक सरोकार में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और समाज के सभी तबकों के उत्थान के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि होमियोपैथ की विधा कम खर्च में असाध्य रोगों का निवारण संभव बनाती है और यह आम आदमी की पहुँच के भीतर है।


लायन सुनील अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से पीड़ितों और मजलूमों की सेवा के लिए कार्य करता रहा है और भविष्य में और बेहतर प्रयास किए जाएंगे।


डा. अनुतोश वत्सल ने जानकारी दी कि शिविर में मरीजों के उपचार के साथ आंखों की जांच, शुगर, फिजियोथेरपी परामर्श और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। इस दौरान श्वेत प्रदर, खून की कमी, बवासीर, गठिया, पीलिया, पथरी आदि बीमारियों से पीड़ित 496 लोगों की जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई।


डा. देवेश दुबे ने कहा कि हमारा प्रयास है कि एक बेहतर और स्वस्थ समाज की स्थापना की जाए। संचालन डा. वैदेही मिश्र ने किया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डा. नेहा दुबे, डा. प्रिया राय, डा. रणधीर सिंह, डा. विशाल मिश्र, डा. अजय राय, डा. नीरज सिंह, डा. सीजे मौर्य, डा. एचपी त्यागी, डा. एससी सैनी, डा. अफजल आदि मौजूद थे।