रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाने की पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर विशाल गुप्ता के साथ हुए साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कर दिया गया।


पीड़ित विशाल गुप्ता पुत्र राजू प्रसाद गुप्ता निवासी रौनापार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने बताया कि दिनांक 09.09.25 को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झाँसा देकर उनसे 98,600/- रुपये की ठगी हुई। तुरंत ही उन्होंने थाना रौनापार के साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क किया।

साइबर हेल्प डेस्क टीम ने उनकी शिकायत संख्या 3310925XXXXXXX के तहत NCRP पोर्टल पर दर्ज की। जांच में पता चला कि रकम Ratnakar Bank Limited, Razorpay और MMTC – PAMP INDIA PRIVATE LIMITED के मर्चेंट खातों के माध्यम से ट्रांसफर हुई थी।

थाना रौनापार की साइबर टीम ने फ्रॉडस्टर के खाताधारक से संपर्क किया और वार्ता की। इसके बाद खाताधारक ने सहमति दी और दिनांक 12.09.25 को 98,600/- रुपये आवेदक के खाते में वापस कर दिए गए।