आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने गुमशुदा बालक की तलाश में तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 13 वर्षीय उज्जवल राय बीते जुलाई महीने से लापता था, जिसकी गुमशुदगी कोतवाली थाने में दर्ज थी।
जनपद के ध्यान ब्रह्मौली गांव, थाना जीयनपुर निवासी पूजा राय पत्नी कमलेश राय ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका पुत्र उज्जवल राय बीते 16 जुलाई की शाम करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका, जिस पर कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी के नमोघाट क्षेत्र में छापेमारी की, जहां एक लड़का लोगों को चंदन लगाता हुआ मिला। पहचान के बाद वह गुमशुदा बालक उज्जवल राय निकला। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की तत्परता से बालक सुरक्षित मिल गया।
