रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

आज़मगढ़।  जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के खास मिर्जापुर गांव में एक  हादसे में आठ वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, खास मिर्जापुर गांव निवासी मनोज पासवान का पुत्र भक्त पासवान (8) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर खेत में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खेत में स्थित कुएं की ओर चला गया, जहां अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर पड़ा। बच्चे के गिरते ही साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह भक्त को कुएं से बाहर निकाला।


कुएं में गिरने से भक्त गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल आजमगढ़ लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार शाम करीब सात बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में जहानगंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।