आज़मगढ़।  जिले की मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के चकवारा गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कमलेश सिंह ने कहा कि वह जनता की समस्याओं को देखकर राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने विश्वास जताया तो वे विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे।


मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के चकवारा गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी कमलेश सिंह ने सोमवार को शहर के रोडवेज के पास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और क्षेत्र की बदहाल सड़कों को देखकर उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हर बार जब भी वह गांव आते हैं, लोगों की परेशानियां और टूटी सड़कों को देखकर मन व्यथित हो उठता है।

कमलेश सिंह मूल रूप से चकवारा गांव के निवासी हैं और मुंबई में उनका कारोबार है। इसके बावजूद वह अपने गांव और क्षेत्र से लगातार जुड़े रहते हैं। उन्होंने गांव में दो मंदिरों का निर्माण कराया है और इस समय बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति से लाभ कमाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है, क्योंकि भगवान ने उन्हें पहले से सब कुछ दिया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास का अभाव सबसे बड़ी समस्या है। ब्लॉक प्रमुखों ने वर्षों से जनता की सुध नहीं ली है। उन्होंने बताया कि करीब 15–20 साल बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपने क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख को नहीं देखा। यही वजह है कि उन्होंने अब ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भी अपनी दावेदारी जताई है।

कमलेश सिंह ने कहा  कि प्रयागराज कुंभ मेले में उन्होंने अपने गांव के लोगों के लिए 15–20 गाड़ियां भेजकर स्नान की व्यवस्था कराई थी। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका मकसद सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है। जनता का आशीर्वाद मिला तो वह मेहनगर क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का काम करेंगे