आजमगढ़ । जिले में टेम्पो में महिलाओं के साथ स्नैचिंग व चोरी की घटनाओं में सक्रिय दो अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों आरोपियों को दो माह के लिए जिले से बाहर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर टेम्पो में महिलाओं के साथ स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ ने थाना तहबरपुर क्षेत्र के दो अपराधियों को गुंडा अधिनियम के तहत 11 मार्च 2026 से दो माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश दिया है। जिलाबदर किए गए आरोपियों में सल्टू राम पुत्र रामचरन निवासी ग्राम नसीरूद्दीनपुर थाना तहबरपुर और संजय कुमार पुत्र मूरी राम निवासी ग्राम खरचलपुर थाना तहबरपुर शामिल हैं। दोनों अपराधियों की गतिविधियों को देखते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
