आजमगढ़। डीडी न्यूज़ आज़मगढ़ के संवाददाता आलोक सिंह के पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सिधारी पठान टोला स्थित उनके पैतृक आवास पर आम का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा किया गया।
नवीन सिंह ने भावुक होकर कहा कि मेरे पिताजी की श्रद्धांजलि पर आप सभी द्वारा पौधा लगाना एक महान कार्य है। यह न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक है। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारी संघ प्रत्येक रविवार को विभिन्न आयोजनों शादी, जन्मदिन, श्रद्धांजलि कार्यक्रम आदि में पहुंचकर पौधा भेंट करता है और रोपण भी करता है।
संघ के सक्रिय सदस्य ओंकार नाथ ने कहा, स्वच्छता ही जीवन है, इसलिए हम निरंतर पौधारोपण करते हैं।
गुलाब चौरसिया ने बताया कि संघ वर्ष 2018 से लगातार यह अभियान चला रहा है।
सुनील सिंह ने संदेश दिया, पौधा लगाइए, जीवन बचाइए। उसकी देखभाल ऐसे करें जैसे अपने बच्चों की करते हैं। रमेश यादव ने बताया कि पौधारोपण रविवार को सिधारी रामलीला मैदान के सामने सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि जिलाधिकारी की प्रेरणा से ग्राम पंचायतों और तमसा तट के पास रोड की पटरी पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर आजमगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाया जाएगा।
