रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजन गांव में देशी शराब की दुकान के पास ईट के प्रहार से शिव उर्फ संग्राम की हत्या करने वाले आरोपी  युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया कि मारपीट और अपनी बेइज्जती से आहत होकर आरोपी ने शिव उर्फ संग्राम की हत्या किया था। 

सोमवार  को विपक्षी/अभियुक्त शिव उर्फ संग्राम निवासी सुरजनपुर थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा आवेदक श्यामलाल पुत्र स्व. निरहू ग्राम सुरजनपुर, पो. विषहम, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के बेटे शिव उर्फ संग्राम को आपसी झगड़े में सड़क पर रखी ईंट से सिर पर वार कर जान से मार दिया गया। घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मय हमराह ने मुकदमे से संबंधित अभियुक्त मेवालाल पुत्र केशव आदिवासी, निवासी सुरजनपुर थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को मंगलवार को  ग्राम सुरजनपुर ईदगाह के पास खेत से पुलिस हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे गांव के शिव उर्फ संग्राम से कहासुनी और मारपीट हुई। उसने मेरी बेइज्जती की थी, जिससे आहत होकर मैंने पास रखी ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद ईंट को झाड़ियों में छुपाकर मौके से भाग