आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन, लखनऊ से मिशन शक्ति-5.0 का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसी दौरान मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी पुस्तिकाओं का विमोचन और नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन भी किया गया।
एनआईसी आज़मगढ़ में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ परीक्षित खटाना की उपस्थिति में देखा गया।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान एक माह तक चलेगा। इसके बाद इसे तीन माह तक आगे बढ़ाया जाएगा। तीन माह पूर्ण होने पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन चयनित महिलाओं की सूची तैयार करेगा ताकि उन्हें सम्मानित कर समाज में स्वावलंबन और रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ. अब्दुल अज़ीज, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, एबीएसए और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
