रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  थाना रानी की सराय पुलिस ने एक सनसनीखेज दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दिनांक 23 जुलाई 2025 को की गई, जिसमें मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

घटना का प्रारंभिक विवरण इस प्रकार है कि विशुनपुर कोलापट्टी निवासी वादी रंजीत पुत्र राधे ने दिनांक 23.07.2025 को थाना रानी की सराय में एक लिखित तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री अंजली की शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की निरंतर मांग और शोषण के चलते दिनांक 22.07.2025 को अंजली को फांसी पर लटका कर जान से मार दिया गया।

इस गंभीर आरोप के आधार पर थाना रानी की सराय पर  अभियुक्तगण पति रंजीत पुत्र राधे,  ससुर राधे पुत्र दलसिंगार, . सास चनौती उर्फ चन्द्रावती पत्नी राधे, ननद बीनू, तथा खुशबू पुत्रीगण राधे के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय हमराह टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज  दोपहर करीब 12:05 बजे अभियुक्तों के घर पर दबिश दी। इस दौरान पति रंजीत, ससुर राधे और सास चनौती को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत तीनों को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।