रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में रविवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। इस घटना में भतीजा घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर सीएचसी अहरौला ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया।

अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में सुनील पांडेय 35 पुत्र रामकृपाल पांडेय का अपने चाचा के साथ परिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार की शाम इस बात को लेकर चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में भतीजा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी अहरौला ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत हो देखते हुए उसे मंडलीय जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सुनील की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई है। जिसमें एक की मौत हुई है। अभी तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।