आज़मगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई, जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद तथा प्रदेश के अपर महाधिवक्ता की उपस्थिति रही।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, तथा प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। सबसे पहले एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शिव गोविंद यादव ने अध्यक्ष प्रभाकर सिंह और मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित को शपथ दिलाई।
इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकेश यादव, दो कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह और हरि कुमार राम, तीन सहमंत्री मिथिलेश गुप्ता, बिपिन कुमार राय, देवदत्त कुमार गोंड, कोषाध्यक्ष गोविन्द चौहान, ऑडिटर राम मिलन चौहान, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य भीष्म राय, अशोक कुमार वर्मा, बलवंत सिंह, राना गोपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजेश पांडेय, तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य अमरेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, प्रदीप मिश्रा, रवींद्र कुमार यादव, शोभनाथ यादव, सरफराज खान ने शपथ ली।
इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, आद्या प्रसाद सिंह, और अन्य बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रभाकर सिंह ने की, जबकि संचालन अनुराग दीक्षित ने संभाला।
