आजमगढ़। जिले के थाना तरवां क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त  को पुलिस ने तरवां डाकघर के पास से गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार बीते 17 अगस्त की रात जन्माष्टमी के दिन वादिनी अपने घर कपड़ा बदल रही थी तभी विपक्षी विशाल राजभर पुत्र मुराहु राजभर निवासी महुवारी घर में घुसकर दुष्कर्म कर भाग गया। घटना के बाद थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार को सौंपी गई।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। सोमवार  को थानाध्यक्ष तरवां मय हमराह द्वारा डाकघर तरवां के सामने से विशाल राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध धारा 64, 333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय किया गया है।