रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले में नाबालिगों के अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने और पाक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहानागंज, पवई और सरायमीर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में यह कार्रवाई सोमवार को की गई

थाना जहानागंज क्षेत्र के ग्राम बेलाकोट से  बीते 7 अक्टूबर  को एक नाबालिग किशोरी को डरा-धमकाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना जहानागंज पर  मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 64(1) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। इस मामले में नामजद अभियुक्त प्रदीप चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान, निवासी ग्राम तितिरा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, सोमवार को स्वयं थाना जहानागंज पर उपस्थित हुआ, जिसे हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया।


इसी थाना जहानागंज क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दर्ज मुकदमें में कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने पर धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया। इस मामले में नामजद अभियुक्त ऋषि सिंह उर्फ दिव्यांशु पुत्र विनोद कुमार सिंह, निवासी ग्राम भुजही, थाना जहानागंज,  को सोमवार को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया।


वहीं थाना पवई क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  सफलता हासिल की। विवेचना के दौरान  3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। सोमवार को अभियुक्त संजय पुत्र रामचेत, निवासी सरायमनोधर, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या, को कलान चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।


इसके अलावा थाना सरायमीर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। बीते 3 जुलाई  को दर्ज मुकदमे में  पुलिस ने 10 नवंबर को नाबालिग की बरामदगी के बाद धारा 64(2)एम बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के क्रम में सोमवार को वांछित अभियुक्त प्रिन्स कुमार उर्फ सोलू पुत्र श्यामबहादुर उर्फ दानबहादुर, निवासी अम्बारी उचवाँ, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, को पुजारीगंज ग्राम ओस्ती तिराहा से गिरफ्तार किया गया।