रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली और आसपास के क्षेत्रों में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

बीते  21 सितंबर को  पीड़ित पीयूष सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल  रैदोपुर स्थित तृप्ति मॉडल शॉप के सामने खड़ी की थी, जो चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने  मामला दर्ज किया ।  मंगलवार को उ0नि0 हरिकेश कुमार राय व उ0नि0 सूर्य पाल सिंह की टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त राम अशिष यादव (35) और आरिफ उर्फ़ अल्माज (20) को हिरासत में लिया।

दूसरी मामला अजमतपुर गांव के पास गायत्री माँ मंदिर के पास नदी किनारे हुई। पीड़ित वेद प्रकाश मिश्रा के घर से बीते  21 सितंबर की रात इनवर्टर बैटरी, पेट्रोमैक्स, जेवरात, सिक्के, सूटकेस, भगवान कृष्ण-राधा की पितल की मूर्ति, चांदी की मूर्तियां, जूसर, बर्तन, वायरिंग के तार, गैस चूल्हा और महंगी घड़ियाँ चोरी हो गईं। इस पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। चौकी प्रभारी रोडवेज उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी और टीम मुखबिर सूचना पर मौके पर पहुंची और चोरी का सामान बरामद करते हुए संतोष कुमार , श्याम बाबूऔर मल्लू ठठेरा को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आरोपीयों को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।