रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के थाना कोतवाली महराजगंज क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिनांक 23 जुलाई 2025 की है, जब वादिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि ग्राम बडहरडीह निवासी सुहेल पुत्र स्वर्गीय अकबर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया। इस संबंध में थाना महराजगंज में  धारा 87/137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव को सौंपी गई, जिन्होंने गंभीरता से कार्यवाही करते हुए पीड़िता की सकुशल बरामदगी की। इसके बाद दिनांक 27 जुलाई 2025 को समय लगभग सायं 6 बजे अभियुक्त सुहेल को रोडवेज आजमगढ़ से पुलिस हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के साथ पीड़िता भी मौजूद रही, जिसे सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में लाया गया। आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।