रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के थाना निजामाबाद क्षेत्र में वादी ज्ञानचन्द यादव पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राकेश यादव था, जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर सेंटरवा बाज़ार से दबिश देकर पकड़ा गया।

बीते 15 नवंबर को  ज्ञानचन्द यादव पुत्र महंगी यादव निवासी परवेजाबाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान राकेश यादव और रूपेश उर्फ़ गुड्डू ने लोहे और रॉड से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। वादी का सिर फट गया और उन्हें आंतरिक चोटें भी आईं। वादी के प्रार्थना-पत्र पर 19 नवंबर 2 को थाना निजामाबाद में मामला पंजीकृत किया गया था।
सोमवार को उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव मय हमराह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि राकेश यादव मोहनाठ के पास किसी स्थान पर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया।