रिपोर्ट अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के थाना देवगांव क्षेत्र में छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में वादिनी और उसकी बहन के साथ स्कूल से घर लौटते समय आपराधिक हरकत की गई थी।

देंवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली वादिनी अपनी बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तभी लालगंज आंगन ढाबा के पास अभियुक्तों ने अश्लील टिप्पणी की, छेड़खानी की और हाथ पकड़ने की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने थाना देवगांव पर पॉक्सो सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार  को चकिया भगवानपुर से अभियुक्त आतीफ पुत्र बेलाल, निवासी कटौली बुजुर्ग, को रात करीब 11 बजे  गिरफ्तार किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर शनिवार  को वांछित अभियुक्त आरिज पुत्र अबुशाद अहमद, निवासी कटौली बुजुर्ग, को हाईवे कट चकिया भगवानपुर से सुबह  गिरफ्तार किया गया।