रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले थाना बरदह क्षेत्र के सिसरेडी गांव निवासी राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव के घर शनिवार को पुलिस ने 84 की नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी करवाई।
बताते चले कि राहुल यादव पर थाना देवगांव में 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है।
फरारी के चलते मा० न्यायालय गैंगेस्टर एक्ट द्वारा उसके विरुद्ध 84 बीएनएसएस की नोटिस जारी की गई थी।
इसी क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक राजेन्द्र पटेल (चौकी प्रभारी ठेकमा), उपनिरीक्षक पुनित श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल सुविन्द्र गुप्ता की टीम ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी करायी और नोटिस को आरोपी के घर, गांव के रास्तों, मंदिर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराया।
