आज़मगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस तरह नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहे और मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट हो गया है।


नाम वापसी न होने के चलते अब दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री समेत कुल 16 पदों के लिए 62 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर 6 ही प्रत्याशी होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा 6 जनवरी को मतगणना पूरी होने के बाद की जाएगी।
चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
अनिल सिंह, अरुण कुमार यादव, अशोक कुमार पांडेय, प्रभाकर सिंह, जयप्रकाश यादव, शांतिस्वरूप मिश्रा, रामधारी सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, बेलाल अहमद बेग, अशोक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय एवं जगदीश प्रसाद यादव।


मंत्री पद के प्रत्याशी
अरुणेंद्र कुमार सिंह, अनुराग कुमार दीक्षित, जगदंबिका चतुर्वेदी, रमापति सिंह यादव, रतिभान सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार यादव, विजय बहादुर सिंह, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, जफर हुसैन खान, श्याम प्रकाश पांडेय एवं मारुत कुमार पांडेय।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद


विजय बहादुर राय, हरिकेश यादव, जनार्दन सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, निर्मला वर्मा, देवेंद्र प्रसाद राम एवं दुर्गा प्रसाद तिवारी।


कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद

रवि प्रताप सिंह, हरि कुमार राम, श्रवण कुमार सिंह, अशोक कुमार राय एवं मोहम्मद मेहंदी।


सह मंत्री पद

प्रहलाद सिंह, सुधीर कुमार गौतम, देवदत्त गोंड, हरिचरण यादव, कृष्णानंद यादव, अखिलेश कुमार, शफीउद्दीन, सुश्री मिथिलेश गुप्ता, संदीप कुमार, विपिन कुमार राय एवं ध्रुव कुमार मिश्रा।


ऑडिटर पद


सत्य प्रकाश राय, जनार्दन एवं राममिलन चौहान।


कोषाध्यक्ष पद गोविंद चौहान और अरविंद कुमार के बीच सीधा मुकाबला।

वरिष्ठ कार्यकारिणी
बलवंत सिंह, राजेश कुमार पांडेय, भीष्म राय, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार उपाध्याय, त्रिभुवन यादव, राना गोपाल सिंह एवं अशोक कुमार वर्मा।


कनिष्ठ कार्यकारिणी (निर्विरोध)
अमरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, सरफराज खान, प्रदीप मिश्रा, सोमनाथ यादव एवं रविंद्र कुमार यादव।


दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान 5 जनवरी को कराया जाएगा, जबकि मतगणना के बाद 6 जनवरी को परिणामों की  घोषणा होगी।