रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़ । जिले के निजामाबाद बाज़ार में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और विधायक आलमबदी आज़मी के ‘लापता’ पोस्टर लगने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। इन पोस्टरों में दोनों जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कजराकोल और लाहिडीह मार्ग की हालत बेहद खराब है। लंबे समय से सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगो ने कहा कि  जर्जर सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। 

स्थानीय गंगाराम, मोहन कन्नौजिया, दिलीप यादव लोगों का आरोप है कि सांसद और विधायक समाजवादी पार्टी के पिछले दो के चुनाव से जीत रहे है, लेकिन जब भी इनसे कहा जाता है कि सड़क बनवा दे तो ये बहाना बनते है कि उनकी सरकार नही है, लेकिन यही जनप्रतिनिधि यह नही बताते की उनकी निधि कहाँ जा रही है, न ही वे एक बार इसके लिए सड़क पर उतरते है। ये जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं।

वहीं, विधायक आलमबदी आज़मी के प्रतिनिधि ने सफाई देते हुए कहा कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख सचिव को सौंप दिया गया है और आश्वासन मिला है कि आगामी सत्र में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच ‘लापता’ पोस्टरों के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का दौर तेज हो गया है।