आज़मगढ़। जिले के थाना कप्तानगंज पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर महाराजगंज रोड स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में लंबे समय से चल रहे अवैध और अनैतिक देह व्यापार का  पर्दाफाश किया। पुलिस ने चार जोड़े सहित रेस्टोरेंट के संचालक को गिरफ्तार किया है।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए  क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में सोमवार  को पुलिस की टीम ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट के कमरों में 4 युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।

पूछताछ में रेस्टोरेंट मालिक सर्वेश कुमार मौर्या ग्राम कबेलपुर, थाना महराजगंज, आजमगढ़ ने लंबे समय से अधिक आर्थिक लाभ के लिए अनैतिक देह व्यापार संचालित करने की बात स्वीकार की। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रेस्टोरेंट मालिक के अलावा 4 युवक (थाना महराजगंज, कप्तानगंज, बिलरियागंज और थाना जैदपुर, अम्बेडकर नगर निवासी और 4 युवतियां थाना महराजगंज, अहरौला और कप्तानगंज क्षेत्र की निवासी शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से ₹1980 नगद, 05 मोबाइल फोन, 04 पैकेट कंडोम और 3 मोटरसाइकिल  बरामद किए गए।