आजमगढ़। जिले के थाना मेंहनगर पुलिस ने चोरी के 5 हार्स पावर पंपिंग सेट की बरामदगी करते हुए अभियुक्त सत्येन्द्र चौबे उर्फ बब्बन चौबे को गिरफ्तार किया हैं।
रामभजन यादव पुत्र अलगू यादव ग्राम गंजोर थाना मेंहनगर ने फरवरी 2026 में अपने खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए 5 हार्स पावर पंप सेट के चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया ।
आज मंगलवार को उ0नि0 मो0 आलम मय हमराह ने कुशमुलिया मोड़ से अभियुक्त सत्येन्द्र चौबे उर्फ बब्बन चौबे पुत्र चन्द्रभान चौबे ग्राम करौती थाना मेंहनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक पंपिंग सेट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय में किया गया।
