आजमगढ़।   पुलिस विभाग से शनिवार को दो उप-निरीक्षक सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर पुलिस लाइन्स में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित कर दोनों अधिकारियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।

शनिवार को जनपद आज़मगढ़ पुलिस से एक उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा एक उप-निरीक्षक (लेखा) सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स, आज़मगढ़ में आयोजित विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने दोनों सेवानिवृत्त उप-निरीक्षकों को मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कार्मिकों में उप-निरीक्षक अवधेश उपाध्याय तथा उप-निरीक्षक (लेखा) मोहन कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय तक जनपद आज़मगढ़ में अपनी सेवाएं दीं।