आजमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के द्वारा जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्राभिषेक कराया गया इस अवसर पर जिला कार्यालय पर भंडारे का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर  जिलाअध्यक्ष ध्रुव सिंह के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने आगामी पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भगवान भोलेनाथ से विजय की कामना के साथ रुद्राभिषेक किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नीलम सोनकर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू श्री कृष्ण पाल प्रेम प्रकाश राय विनोद राय पवन सिंह मुन्ना हरबंस मिश्रा नागेंद्र पटेल आनंद सिंह विभा,बरनवाल पूनम सिंह विनय प्रकाश गुप्ता मृगांक शेखर सिन्हा सुजीत सिंह बृजेश यादवराजेश सिंह मोहावारी मयंक गुप्ता विवेक निषाद बबिता जसरासरिया पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।