नोएडा। ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक बच्ची को जन्म दिया। सामान्य प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत स्वस्थ होने पर दोनों को दोपहर में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सीमा के मां बनने के बाद घर पहुंचने पर परिवार ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ फूल बरसा कर स्वागत किया। परिवार के लोग जमकर नाचे और झूमे। सीमा के पांचवें बच्चे की मां बनी है। जबकि जबकि सचिन मीणा का यह पहला बच्चा है। बच्ची के बाद से सचिन के परिवार में खुशी की लहर है। दोनों ने जल्द ही बच्ची के नामकरण की बात कही है।

सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही सीमा के मां बनने खबर आई। सोशल मीडिया एक्स पर वह ट्रेंड करने लगी। पूरे दिन सोशल मीडिया पर सीमा के मां बनने का मुद्दा छाया रहा। वहीं बच्चे के जन्म के बाद सीमा और सचिन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में सीमा के कमरे में महिला कांस्टेबल भी उनके साथ रही। दोपहर करीब दो बजे अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। परिवार का कहना है कि सीमा और उनकी बच्ची ठीक है। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। सभी उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। 

सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। सीमा के वकील एपी सिंह ने बच्ची का नाम रखने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से राय मांगी है। उनका कहना है कि जो नाम ज्यादा सुझाया जाएगा। वहीं नाम बच्ची का रखने पर विचार किया जाएगा।