आज़मगढ़। जिले में लगातार बढ़ती ठंड, भीषण शीतलहर और घने कोहरे के चलते प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में शीतलहर और घना कोहरा बने रहने की संभावना को देखते हुए माध्यमिक, स्ववित्तपोषित, मान्यता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में दिनांक 08 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।