रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के सरायमीर कस्बा के सिरादी का पूरा मुहल्ले की निवासी शेख असमा तारिक आजमी को टीम मोदी सपोर्टर सरायमीर को दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरुओं की उपस्थिति में दिल्ली के रफी मार्ग स्थित स्पीकर हाल कांस्टीट्यूशन क्लब में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सामाजिक उत्थान, विकास तथा राष्ट्र निर्माण में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डाला। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली भाजपा की सहप्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, दिल्ली प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की उपाध्यक्ष सोनिया सिन्हा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय गोयल आदि ने अपने विचार रखे।