रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस ने महिला की हत्या में आरोपित तांत्रिक चंदू व उसकी पत्नी शबनम को अवती पहलवनपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मृतक महिला के पिता बलिराम यादव ने थाने में लिखित तहरीर दिया कि 6 जुलाई की रात्रि 8 बजे विपक्षी चन्दू व उसके 2 सहयोगी तथा शबनम द्वारा उनकी पुत्री को तंत्र मंत्र करने के बहाने घर से बुलाकर ले गये । चन्दू व उसके 2 सहयोगी तथा शबनम ने मिलकर मेरी पुत्री से छेडखानी करने लगे। विरोध करने पर तंत्र विद्या का हवाला देकर गला घोट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। इस मामले में पुलिस ने चन्दू पुत्र फूलचन्द ,शबनम पत्नी चन्दू निवासीगण पहलवानपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ और दो अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही तथा इससे सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चंदू पुत्र फूलचन्दऔर उसकी पत्नी शबनम निवासीगण अवती पहलवानपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ को अवती पहलवानपुर से गिरफ्तार किया गया।
