रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। फूलपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर–बरौली फूलपुर दुर्वासा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, जहां पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
फूलपुर दुर्वासा मार्ग पर आरा मशीन के समीप सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार रणजीत पुत्र दशरथ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रुद्र पुत्र अशोक यादव और आकाश पुत्र सूर्य कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर भेजा गया, जहां रुद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया, वही
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
