आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने जनपद में संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आपराधिक गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध (कोड नंबर D-265) किया है। इस गैंग का सरगना अरशद पुत्र शौकत अली है, जो सरायमीर थाना क्षेत्र के पुराना कस्बा निवासी है ।
पुलिस के अनुसार, अरशद अपने दो साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। यह गैंग आर्थिक, भौतिक और अन्य स्वार्थों की पूर्ति के लिए अपने आसपास के लोगों पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देता है। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने इनकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस गैंग को औपचारिक रूप से चिन्हित किया है।
गैंग के दो सदस्य इरशाद अहमद उर्फ जीशान, पुत्र अबरार अहमद उर्फ बाले, निवासी पुराना कस्बा, सरायमीर, मुस्तफा, पुत्र नन्हे, निवासी पुराना कस्बा, सरायमीर शामिल है। इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक/एसपी ट्रैफिक ने बताया कि एसएसपी ने सरायमीर कस्बा निवासी दो व्यक्तियों इरशाद और मुस्तफा को डी-265 गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इनके द्वारा लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था।
