आजमगढ़। जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के तहत बड़ी कार्रवाई की है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निरस्त / निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस ने अपराधी प्रवृत्ति के शस्त्र धारकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जनपद में चल रहे अभियान के तहत उन व्यक्तियों की पहचान की गई, जो अपराधों में लिप्त पाए गए थे या जिनके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस जांच में पाया गया कि इन लोगों के पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं है क्योंकि उनकी गतिविधियों से लोकशांति और जनसुरक्षा को खतरा था। ऐसे में प्रशासन ने कठोर कार्रवाई करते हुए उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त या निलंबित कर दिए हैं।
इस कार्रवाई में जिन 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निरस्त / निलंबित किए गए हैं, उनके नाम और उनके पास मौजूद शस्त्र इस प्रकार हैं
भैंसकुर निवासी दीपक कुमार राय पुत्र शिवकुमार राय के पास पिस्टल का लाइसेंस था। खरगपुर निवासी सत्यानंद सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह के पास SBBL बंदूक थी। ननरी निवासी इनामुल हक पुत्र मोहम्मद मारूफ के पास DBBL बंदूक थी।
गड़ौरा मझौरा निवासी राजेश राय पुत्र रमाशंकर राय के पास SBBL बंदूक थी।
पठखौली नई बस्ती निवासी पंकज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह के पास रिवाल्वर / पिस्टल थी।
देवगांव निवासी डॉ० अवधराज मिश्रा पुत्र स्व० रामकिशोर मिश्रा के पास SBBL बंदूक थी।
चेवता निवासी अमरजीत यादव पुत्र स्व० रामनिवास यादव के पास SBBL बंदूक थी।
जहानगंज निवासी श्यामा राम पुत्र डी०आर० यादव के पास SBBL बंदूक थी।
मसूरियापुर निवासी संतोष सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह के पास SBBL बंदूक थी।
बैजावारी निवासी सूर्यभान यादव उर्फ बहाने पुत्र रामकुमार यादव के पास .32 बोर रिवाल्वर थी।
खानपुर भगत पट्टी निवासी लक्ष्मण यादव पुत्र मित्रराज यादव के पास SBBL बंदूक थी।
बिलरियागंज निवासी अबू सोफियान पुत्र मकबूल अहमद के पास SBBL बंदूक थी।
पुरानूराम फूलपुर निवासी फिरोज अहमद पुत्र कायम अली के पास .315 बोर राइफल थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
