आज़मगढ़। बहुजन समाज पार्टी नगर निकाय संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें आगामी नगर संगठन को मज़बूत करने और वोटर लिस्ट शुद्धिकरण पर विशेष रणनीति तैयार की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम रहे, जबकि संचालन चेतई राम ने किया। सभा में बसपा कार्यकर्ता तरुण कुमार श्रीवास्तव को नगर क्षेत्र में संगठन को मज़बूत करने हेतु विशेष रूप से वोटर लिस्ट सुधार (SIR) और अपने समर्थकों के नाम अनिवार्य रूप से वोटर लिस्ट में शामिल कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण कार्य वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को लोगों को जागरूक कर उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़वाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि नाम जोड़ने के लिए आवश्यक प्रपत्र, दस्तावेज़ और फोटो की जानकारी जनता तक पहुँचाना अनिवार्य है, ताकि अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें।

बैठक में मुख्य रूप से ओमकार शास्त्री, विनोद चौहान, चेतई राम, रामजन्म मौर्य, अरुण सिंह, अनवर आजमी, मनोज यादव, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, रंजीत चौहान, तिलकधारी, संजीव कुमार गौतम, मोहम्मद कैश खान, अमित, सतपाल सहित नगर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।