आजमगढ़। जिले  में पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में महिला से मोबाइल के माध्यम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किय गया है।
पहला मामला थाना फूलपुर क्षेत्र का है। जंहा 17 जनवरी को एक आवेदक द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर भगा ले जाया गया। इस सूचना के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त इस्माइल पुत्र स्व0 रइस अहमद, निवासी मोहल्ला चन्द्रशेखर आजाद नगर (बाड़ा), कस्बा फूलपुर, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गुरुवार को उपनिरीक्षक गंगाराम बिन्द मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इस्माइल को कस्बा फूलपुर के रेलवे अंडरपास के नीचे से  गिरफ्तार कर लिया गया।


दूसरा मामला थाना रानी की सराय क्षेत्र से संबंधित है। बुधवार को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अखिलेश यादव उर्फ भोला पुत्र कान्ता यादव ने मोबाइल फोन के माध्यम से उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना रानी की सराय में मामला पंजीकृत किया गया।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अखिलेश यादव उर्फ भोला को चेकपोस्ट से  गिरफ्तार कर लिया।