रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के अहरौला विकास खंड के जनता इंटर कालेज के मैदान में महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सुभासपा की ओर से चुनावी शंखनाद का दावा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के समर्थन से इस बार सुभासपा आजमगढ़ की सभी 10 सीटें जीतकर दिखाएगी। ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) फिर 2017 जैसी स्थिति में लौट जाएगी। ओपी राजभर ने कहा कि आज आज़मगढ़ की धरती से एनडीए की सुभासपा वर्ष 2027 के चुनाव का शंखनाद कर रही है। रैली में उमड़ा भारी जनसमूह इस बात का गवाह बना कि अब सभी वर्गों में एकता और जागरूकता बढ़ रही है।
रविवार को अहरौला विकास खंड के जनता इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में एनडीए के समर्थन से सुभासपा आजमगढ़ की सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2017 की स्थिति में लौट जाएगी।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटे और यह दर्शाता है कि पिछड़ा वर्ग ही नही अब सभी वर्ग एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक पिछड़े वर्ग के आरक्षण का लाभ केवल कुछ जातियों को मिला है, जबकि अन्य पिछड़ी जातियां इससे वंचित रही हैं। जल्द ही रोहिणी आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछड़े वर्ग के आरक्षण को सात, नौ और 11 तीन वर्गों में विभाजित कर लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रैली में 10 हजार ब्राह्मणों और अन्य प्रबुद्ध वर्ग की सहभागिता समाज में जागरूकता फैलाने और भटके लोगों को सही राह दिखाने का उदाहरण है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में सपा को हराने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जा चुकी है और सुभासपा अब मजबूत स्थिति में चुनाव मैदान में उतर रही है।
