आजमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत 45 लोगों पर कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन “सड़क पर सूरूर” अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा सड़क एवं सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे कुल 45 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई तथा भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन या धूम्रपान न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
