रामपुर मनिहारान के मुहल्ला कायस्थान निवासी प्रवीण कुमार के बेटे विवेक कुमार की बरात 19 जनवरी को उत्तरखंड के जिला हरिद्वार में गांव कुंजा बहादुरपुर में अनिल कुमार के घर गई थी। दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर पहुंचकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के लिए बैठे।
पंडित जी फेरे कराने की तैयारी में थे। इस दौरान दूल्हे ने पंडित जी से कहा कि वह अपने विवाह के संस्कार खुद ही संपन्न कराएगा और मंत्र आदि भी खुद ही पढ़ेगा। यह सुनकर लोग दंग रह गए। दूल्हा विवेक ने खुद मंत्रोच्चारण के साथ दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। विवेक पहले समाचार पत्र वितरक था। अब गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा है।
विवेक ने बताया कि उसकी धार्मिक कर्मकांड में गहरी आस्था है। इसके चलते ही उसने वैदिक मंत्र सीखे हैं। विवेक की शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
]]>कार को ही बना दिया ‘अस्थायी घोड़ी’
इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हे के दोस्तों ने शादी के लिए घोड़ी न मिलने पर एक अनोखा जुगाड़ निकाला है। उन्होंने कार को ही ‘अस्थायी घोड़ी’ बना दिया और दूल्हे को उस पर बैठाकर विवाह स्थल तक पहुंचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हे के दोस्त कार को घोड़ी की तरह सजाते हुए और दूल्हे को उस पर बैठाकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त जल्दी से शादी के घोड़ों की तस्वीरें गूगल पर खोजते हैं और होटल के प्रिंटर पर उन्हें शीट पर प्रिंट करते हैं। इसके बाद, वे इन तस्वीरों को कार पर चिपका देते हैं और दूल्हे को उस पर बैठाकर विवाह स्थल तक पहुंचाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर लोग खूब मजे ले रहे हैं और दूल्हे के दोस्तों की अनोखी सोच की तारीफ कर रहे हैं।