आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को दयालपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दीपक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊं गांव का निवासी है। उक्त आरोपी के खिलाफ 19 अप्रैल 2025 को दर्ज प्रार्थना पत्र पर आधारित है, जिसमें पीड़ित पक्ष ने अपनी लड़की को 18 अप्रैल की शाम पांच बजे घर से लापता होने की शिकायत की थी। गंभीरपुर थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि पीड़ित को शक था कि राजा सरोज निवासी धरनीपुर ने उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है
]]>आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने मंगलवार को अपहरण के मामले में आरोपी उत्तम कुमार को बस स्टैंड अतरौलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। अतरौलिया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी पश्चिमी चंपारण थाना रामनगर के डेनमरवा गांव का निवासी है। वहीं पुलिस अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। उक्त मामले में नौ मार्च को पीड़ित पिता ने तहरीर दी थी। आरोप था कि सात मार्च 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री दवा लेने के बहाने मदियापार बाजार से अतरौलिया के लिए निकली थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
]]>