यह वीडियो शादियाबाद में दो दिन पहले संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सांसद ने कहा कि ट्रेनों का हालत यह है कि लोग तोड़ शीशा तोड़ रहे हैं और अंदर औरतें कांप रही हैं। बच्चों को गोद में छुपाकर रो रही हैं बिलख रही हैं।
शीशा तोड़ने वाले और रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले लोग हमारे और आपके घर के बच्चे हैं, जो ट्रेनों के शीशे तोड़ रहे हैं और पुलिस वाले भी परेशान हैं। टीटीई अपना काला कोट उतार कर झोले में रख दिए हैं की कहीं भीड़ पिटाई न कर दें। मैंने अपनी आंख से देखा है।
ट्रेनों में जो तोड़फोड़ करने वाले हैं उनकी उम्र 15 से 20 साल की है। इतनी भीड़ हो गई कि इन लोगों ने इतना अनुमान नहीं लग पाया था। भगदड़ में न जाने कितने लोगों की मौत हो गई, लेकिन सही गिनती आज तक पता नहीं चल पाई। लौट के जो लोग आ रहे हैं वह मौत का मंजर का बखान कर रहे हैं।
]]>