संगम तट पर बाबा रामदेव और सीएम योगी ने मिलकर योग मुद्रा का प्रदर्शन किया। सीएम योगी और बाबा रामदेव की जुगलबंदी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
महाकुंभ में स्नान से पहले अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ”महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।”
]]>