पिता छोटेलाल ने बताया कि शिवम मजदूरी करता था। सोमवार रात गांव के बाहर रितेश के मुर्गी फार्म पर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर जब परिजन ढूंढने पहुंचे, तो वह फार्म पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों के साथ परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने पर शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि दो युवक मुर्गी फार्म पर पहुंचे और चाकू व बांके से ताबड़तोड़ हमला कर शिवम की जान ले ली।
एसपी फोर्स व फोरेंसिक टीम संग पहुंचीं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार, भारी फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और सबूत जुटाए।
शराब पीने के विवाद में हुई शिवम की हत्या
सूत्रों के अनुसार सोमवार देर शाम विवेक मानसिंह व विकास यादव के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। इसी बीच दोनों ने शिवम पर बांके से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या का कारण पता चलेगा।
एक वर्ष में ही उजड़ गया सुहाग
शिवम की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी माधुरी का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में मौजूद वह बार-बार यही कह कर बेसुध हो जा रही थी कि हे भगवान, अब किसके सहारे जिऊंगी…। एक वर्ष पहले 20 अप्रैल 2024 को ही शिवम की शादी हुई थी। शिवम की मां विमला देवी भी दहाड़े मारकर रो रही थीं। बहनें रेखा, रेनू, प्रीति और प्रिया, भाई आजाद और पिता छोटेलाल का भी रो रोकर बुरा हाल रहा। पूरे गांव में मातम पसरा है।
मामला भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जामो इलाके के पूरे सिंह मिश्र गांव निवासी मो. गुलाम बताया। उसने बताया कि महिला से उसकी जान-पहचान पहले से है। कई बार उसके बुलाने पर वह मिलने उसके घर आ चुका है। सोमवार को भी महिला ने फोन करके घर बुलाया था। इसके बाद ही वह घर पहुंचा था। इस बार वह पकड़ा गया।
एसओ तनुज पाल ने बताया कि महिला का पति बाहर रहता है। वह घर पर ससुर इकलाक के साथ रहती है। महिला के बुलाने पर गुलाम उसके घर गया था। रात में ससुर को संदेह हुआ तो उन्होंने पड़ोसी गुड्डू व अन्य लोगों की मदद से गुलाम को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुलाम को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद गुलाम की तहरीर पर महिला के ससुर इकलाक और गुड्डू सहित एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
]]>सुल्तानपुर के दश घर पारा थाना करौंदी कला गांव से शहर के विशुनदासपुर बारात आई थी। बारात में शामिल होने के बाद पप्पू कश्यप, रूपक, बेटू, देव, अभिषेक, प्रदीप सिंह, लक्ष्य प्रताप सिंह को स्कॉर्पियो में लेकर चालक कुंदन वापस घर लौट रहे थे।
बांदा-टांडा राजमार्ग पर शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। टक्कर जोरदार होने के चलते घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अन्य बरातियों ने स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने पप्पू कश्यप बेटू और रूपक को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, साथी बारातियों ने सभी घायलों को लेकर हायर सेंटर रवाना हो गए।
थानाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों व घायलों को लेकर साथी बाराती जिला अस्पताल से लेकर चले गए। इससे मरने वालों के संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी।
]]>