गौरतलब है कि हरैया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 4 अक्टूबर को फ्लोर टेस्ट कराया गया था, लेकिन नतीजे कोर्ट के निर्देश पर घोषित नहीं किए गए थे। इस फ्लोर टेस्ट में कुल 54 मत पड़े थे, जिनमें दो मत अवैध पाए गए। हरैया में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 100 है। अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को 67 मतों की आवश्यकता थी, जबकि ब्लॉक प्रमुख को पद पर बने रहने के लिए 34 मतों की जरूरत थी।
फैसला 30 अक्टूबर को आना प्रस्तावित था, लेकिन किसी कारणवश उस दिन नहीं आ सका। आज निर्धारित तिथि पर सुप्रीम कोर्ट ने सुबह फ्लोर टेस्ट का परिणाम घोषित किया, जिसमें हरैया ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल को विजयी घोषित किया गया।
फैसला आते ही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान संतोष सिंह ने इस जीत का श्रेय क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पार्टी के नेताओं व शुभचिंतकों को दी।
]]>
आज़मगढ़। जिले के सगड़ी तहसील के हरैया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर अब फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही ब्लॉक परिसर पर गहमागहमी देखने को मिली। बारिश और ठंड के बीच ब्लॉक पर सियासी तापमान गर्म दिखाई दिया। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही।
ब्लॉक पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे चर्चा शुरू हुई। इस चर्चा में कुल 62 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 54 बीडीसी सदस्य और 8 प्रस्तावक शामिल थे। वहीं, अन्य बीडीसी सदस्य दोपहर 1 बजे तक अनुपस्थित रहे। दोपहर करीब 1 बजे चर्चा समाप्त हो गई। अब फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया होगी। फ्लोर टेस्ट के बाद काउंटिंग की जाएगी, लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
प्रशासन पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और शांति बनाए रखने को लेकर सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकार रविन्द्र कुमार ने बताया कि
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सारी व्यवस्थाएँ दुरुस्त की गई हैं। जगह-जगह पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अंदर चर्चा (डिस्कशन) चल रही है, जहाँ केवल क्षेत्र पंचायत के सदस्य और उनके प्रस्तावक ही उपस्थित हो सकते हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पहले सदस्यों के बीच चर्चा होती है, इसके बाद सीक्रेट बैलेट से वोटिंग की प्रक्रिया होगी। वोटिंग के बाद काउंटिंग की जाएगी, लेकिन उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। अभी तक की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है और आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही पूरी कार्रवाई कराई जाएगी।
गौतलब है कि हरैया ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सदस्य वंदना ने यह अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसका फ्लोर टेस्ट 4 अक्टूबर को होना है। एक ओर भाजपा समर्थित प्रत्याशी संदीप पटेल और उनके प्रतिनिधि संतोष सिंह लगातार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठकें कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों के समर्थन में कौशलेंद्र सिंह और आशीष सिंह राय अपने पक्ष में सदस्यों को करने की कवायद में जुटे हैं। यह चुनाव भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है और इसमें पार्टी की आंतरिक गुटबाजी भी खुलकर सामने आने लगी है।
रिपोर्ट: एसपी त्रिपाठी
आजमगढ़। जिले के हरैया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार की तैयारियों के बीच शनिवार, 4 अक्टूबर को फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। हर राजनीतिक दल अपने पक्ष में सदस्यों को लाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा और प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
प्रशासन ने पूरे परिसर में सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चार पुलिस क्षेत्राधिकारी, छह मजिस्ट्रेट और लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा डेढ़ दर्जन सब-इंस्पेक्टर और दो प्लाटून पी.ए.सी. के जवान भी मैदान में हैं। मतदान स्थल और परिसर की निगरानी के लिए 14 वाई-फाई कनेक्टेड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरों से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। परिसर के बाहर लगे भवनों में भी सशस्त्र पुलिस बल तैनात हैं।
गेट से लेकर मतदान स्थल तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। पीठासीन अधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार चर्चा और आवश्यकता होने पर मतदान कराया जाएगा। चर्चा सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें दो घंटे का समय रखा गया है। कोरम पूरा होने के बाद ही मतदान होगा और पूरी कार्यवाही बंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय को भेजी जाएगी।
शनिवार को कुल 100 क्षेत्र पंचायत सदस्य इस प्रक्रिया में भाग लेंगे। सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने में जुटे हैं। फ्लोर टेस्ट के परिणाम से हरैया ब्लॉक की राजनीतिक दिशा स्पष्ट हो जाएगी।
]]>